विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर के मां-बेटी कांड को लेकर प्रदर्शन करेगी भाजपा

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 07 Aug 2016 08:52 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 11 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर बुलंदशहर की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। झांसी में चल रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मूड में आ गई है। उसने सपा सरकार के खिलाफ चुनावी संघर्ष का शंखनाद कर दिया है। वह अपना मुख्य मुकाबला सपा से मानते हुए कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरने जा रही है। इसकी कड़ी में बुलंदशहर के मां-बेटी कांड को लेकर आंदोलन छेड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

बुलंदशहर कांड में पुलिस ने रात में ही बदले दो बदमाशों के नाम

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 11 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर बुलंदशहर की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी।