विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब उत्तर प्रदेश में चारों दिशाओं से निकलेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2016 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 05:41 PM (IST)

भाजपा उत्तर प्रदेश में चार दिशाओं से एक साथ परिवर्तन यात्रा निकलने जा रही है। इन यात्राओं को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रवाना करेंगे

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में चार दिशाओं से एक साथ परिवर्तन यात्रा निकलने जा रही है। इन यात्राओं को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रवाना करेंगे जबकि समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से होगा। यात्रा का शेड्यूल 55 दिनों का है। पांच नवंबर को सहारनपुर,छह नवंबर को ललितपुर, आठ नवंबर को सोनभद्र और नौ नवंबर को बलिया से इसकी शुरूआत होगी।

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा होगा कांग्रेस का बड़ा चुनावी मुद्दा

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ में बताया कि चारों परिवर्तन यात्रा के संयोजक राष्ट्रीय मंत्री और असोम के प्रभारी महेन्द्र सिंह होंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा प्रमुख राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता इन यात्राओं में भाग लेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चारों यात्राओं का समापन 24 दिसंबर को लखनऊ में होगा। यह परिवर्तन सभा के रूप में आयोजन होगा जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।

पढ़ें- कैदियों के कब्जे में जिला जेल गोरखपुर, माहौल बेहद तनावपूर्ण

केशव मौर्य ने बताया कि प्रत्येक दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर पिछड़ा वर्ग का एक बड़ा सम्मेलन होगा। सभी जिलों में प्रत्येक बूथ से पांच महिलाएं और दस युवा सम्मेलनों में भाग लेंगे। केशव ने दावा किया कि परिवर्तन यात्राओं से और कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। एक सर्वे में भाजपा को सबसे आगे दिखाए जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि सर्वे में हमारी सौ से अधिक सीटें कम दिखाई गयी हैं। भाजपा तीन सौ से ज्यादा सीटें लाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी 24 अक्टूबर को महोबा में कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।