विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्‍पणी पर बसपा नेता निष्‍कासित

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 12 Jun 2016 09:00 PM (IST)

देवरिया के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय भारती को बसपा से निष्काषित कर दिया गया है। वह अपने फेसबुक वाल पर ब्राह़मण जाति का आपत्तिजनक अर्थ लिखकर विरोधी दलों के निशाने पर आ गए थे।

News Article Hero Image

लखनऊ। देवरिया और बिजनौर के दो प्रभावशाली बसपा नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें से एक नजीबाबाद क्षेत्र से पार्टी विधायक तसलीम अहमद हैं और दूसरे सलेमपुर से विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हैं। दोनों पर अलग-अलग तरीके से पार्टी की छवि के साथ खिलवाड़ करने का आरोप है।

सलेमपुर के बसपा नेता पार्टी से बाहर

देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा अध्यक्ष संजय भारती को बसपा से निष्काषित कर दिया गया है। वह अपने फेसबुक वाल पर ब्राह़मण जाति का आपत्तिजनक अर्थ लिखकर विरोधी दलों के निशाने पर आ गए थे। जागरण में खबर छपने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ की कार्रवाई। कल भारती के पोस्ट को लेकर बवाल बचने पर देवरिया के बसपा जिलाध्यक्ष ने उनके पोस्ट पर हैरानी जताई थी। उन्होंने पोस्ट की निंदा करते कहा था कि पार्टी इसका संज्ञान लेगी।

नजीबाबाद विधायक बसपा से निष्कासित

राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को वोट देने पर बसपा ने बिजनौर जिले के नजीबाबाद विधायक तसलीम अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया। विधायक का कहना है कि कुछ दिनों से उनके मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने सपा में शामिल होने की बात कही है। विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में जमकर क्रास वोटिंग हुई थी। आरोप है कि बसपा के नजीबाबाद विधायक तसलीम ने सपा के राज्यसभा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नागर के पक्ष में मतदान किया। आज बसपा जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर तसलीम अहमद को पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी दी। पत्र में विधायक पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया है।