विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औरैया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जिंदा फूंका

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Fri, 15 Jul 2016 09:50 AM (IST)

औरैया के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ फीरोजाबाद गया था। तभी दरिंदों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा फूंक दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

News Article Hero Image

औरैया (जेएनएन)। दरिंदों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा फूंक दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। औरैया के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ फीरोजाबाद गया था। घर पर उनकी दो बेटियां और एक बेटा ही मौजूद थे। रात में तीनों छत पर सो रहे थे।

उत्तर प्रदेश के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

देर रात गांव का ही पंकज अपने एक साथी के साथ पीछे से छत पर चढ़ आया और 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो दोनों जबरन उसे नीचे कमरे में खींच ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब कहा कि इसकी शिकायत करेगी तो आरोपियों ने उस पर केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगाकर हत्या कर दी। दहशत के चलते बहन व भाई किसी को कुछ नहीं बता पाए। सुबह दंपती वापस आए तो दोनों ने रो रोकर घटनाक्रम बताया। दंपती थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने पंकज व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।