विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी सीएम अखिलेश यादव ने मनाई स्कूली बच्चों के बीच धनतेरस

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2016 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 10:01 PM (IST)

धनतेरस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील खाने के लिए मुफ्त में बर्तन सुलभ कराए जाने की योजना का शुभारंभ किया।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। धनतेरस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज स्कूली बच्चों के बीच रहे। उन्होंने आज परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील खाने के लिए बर्तन बांटे। उल्लेखनीय है कि धनतेरस पर वर्तन घर लाना शुभ माना गया है। मुफ्त वर्तन योजना के तहत हर बच्चे को एक भोजनथाल और एक गिलास मुहैया कराया गया। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के धनुवासांड़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में थाली व गिलास वितरण योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम में पहुंचे और सभी बच्चों को बर्तन दिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने की।

तस्वीरों में देखें-यूपी सीएम अखिलेश यादव की धनतेरस

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने चुनाव घोषणा पत्र में एलान करेगी की सत्ता में आने पर परिषदीय विद्यालयों का सिलेबस और किताबें निजी स्कूलों के समान होंगी । मुख्यमंत्री ने अपनी रथ यात्रा और सपा के रजत जयंती समारोह का जिक्र करते हुए कहा की धनतेरस और दीवाली के बाद समाजवादियों के दो और पर्व होंगे । मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अख़बारों में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पढ़ा तो उसका मतलब जानने के लिए गूगल पर सर्च किया लेकिन जब मीडिया में खबर आई कि मुख्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक की है तो उसका असल अर्थ समझ गया ।

पढ़ें, सपा घमासान का चढ़ता सूरज, अब तक 21 मंत्रियों पर चली तलवार

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि अभी वह इटावा में जिस मंच से भाषण दे रहे थे, उसी के पीछे गुजरात से लाये गए शेर भी थे जिन्होंने दो शावकों को जन्म दिया है लेकिन बीजेपी नेता उनसे मिले बिना चले गए । इसलिए बीजेपी वालों से सावधान रहना । पिछले चुनाव में बीजेपी वालों का हर भाषण भारत माता की जय से शुरू होता था, जनता को गुमराह करने के लिए इस बार कुछ और करेंगे । मायावती को फिर बुआ कहा, यह कहते हुए कि धनतेरस के त्यौहार पर वह ऐसा कह सकते हैं ।

पढ़ें- भावुक अखिलेश यादव बोले- नेताजी मुझे हटाना हो तो हटा दो
परिषदीय स्कूलों के बच्चे सम्मान और समानता के भाव के साथ मिड-डे मील ग्र्रहण कर सकें, इस मकसद से मुख्यमंत्री ने सभी विद्यालयों को प्रत्येक बच्चे के लिए स्टेनलेस स्टील के भोजनथाल, गिलास और चम्मच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। बाद में बर्तनों की फेहरिस्त में सिर्फ थाली और गिलास को शामिल किया गया। स्कूलों के लिए बर्तनों को खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

सपा से निष्कासित पवन पांडेय अब भी मंत्री, मुलायम की अदालत में होगी अपील

स्कूलों में आने वाले बच्चों की संख्या को देखते हुए फिलहाल एक करोड़ बच्चों के लिए बर्तन खरीदे गए हैं। राजधानी में मुख्यमंत्री द्वारा योजना का आगाज किए जाने के साथ ही प्रदेश की सभी तहसीलों के कुछ स्कूलों में भी बच्चों को बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे।

पढ़ें-जिनके घर ये वस्तुएं होती उनके घर में धन और सुख की कमी नहीं होती है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।