Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीएम अखिलेश ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का किया रियलिटी चेक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2016 05:17 PM (IST)

    मुख्यमंत्री के ट्वीट पर पोस्ट विडियो में साफ दिख रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर सौ किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही गाड़ी के डैशबोर्ड पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परसों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का रियल्टी टेस्ट किया। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कम्पलीट पोर्शन का पानी से भरे गिलास के साथ रियलिटी चेक किया। मुख्यमंत्री खुद इस रियलिटी चेक के गवाह बने।

    मुख्यमंत्री अखिलेश ने इस रियलिटी चेक के विडियो को सोशल साइट्स पर शेयर भी किया है।

    यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलकर खुशहाल हो जाएगा यूपी : अखिलेश

    मुख्यमंत्री के ट्वीट पर पोस्ट इस विडियो में साफ दिख रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर सौ किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही गाड़ी के डैशबोर्ड पर एक पानी से भरा गिलास रखा है। इसके बावजूद पानी नहीं गिर रहा है।

    यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री के जिले में नहीं 108 एम्बुलेंस, पिता ने बेटे की बाहों में तोड़ा दम

    ट्विटर पर सीएम अखिलेश के इस वीडियो को काफी लोगों ने शेयर और लिखे भी किया है। गौरतलब है प्रदेश में अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे छह लेन का बन रहा है।

    यह भी पढ़ें- इटावा लायन सफारी में शेर का कुनबा बढ़ा, दो शावकों का जन्म

    इसके एक किलोमीटर के निर्माण पर 30 करोड़ रुपया खर्च हो रहा है। यह सूबे की दूसरी सबसे महंगी सड़क है। यमुना एक्सप्रेस वे प्रदेश की सबसे महंगी सड़क है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के 302 किमी की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट 9056 करोड़ है। कुल लागत 15 हजार करोड़ बताई गई है।