विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम अखिलेश करेंगे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

By Edited By:
Updated: Mon, 25 Aug 2014 10:14 AM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दिन में 11 बजे से बहराइच तथा बलरामपुर के बाढ़ ग्रस्

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तार प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दिन में 11 बजे से बहराइच तथा बलरामपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उत्तार प्रदेश में बाढ़ के स्थिति काफी खराब है। इससे पहले सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने भी कल गोरखपुर व बस्ती के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था।

अखिलेश यादव पहले बहराइच जाएंगे। वहां पर श्री यादव लोगों के बाढ़ की समस्या पूछेंगे, साथ ही वह राहत कार्यों का भी जायजा लेंगे। सीएम अखिलेश यादव निहारपुरवा तथा गोपिया बैराज का भी निरीक्षण करेंगे। बलरामपुर में भी अखिलेश यादव बाढ़ से घिरे क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ गांव में जाकर लोगों की समस्या से रूबरू होंगे। यहां पर सीएम अपनी टीम के साथ राहत कार्यों का जायजा लेंगे।