विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : जयराम रमेश

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 15 Mar 2015 08:08 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का कहना है कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का कांग्रेस राज्य सभा में जबरदस्त विरोध करेगी। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को किसी कीमत पर नहीं बदलने दिया जाएगा। किसान सत्याग्रह पदयात्रा के ग्रेटर नोएडा में कासना गांव पहुंचने पर सभा में उन्होंने किसानों से लड़ाई के

News Article Hero Image

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का कहना है कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का कांग्रेस राज्य सभा में जबरदस्त विरोध करेगी। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को किसी कीमत पर नहीं बदलने दिया जाएगा। किसान सत्याग्रह पदयात्रा के ग्रेटर नोएडा में कासना गांव पहुंचने पर सभा में उन्होंने किसानों से लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इसके बाद परीचौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इसकी वजह से एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

जयराम रमेश ने कहा कि किसानों के पक्ष में कांग्रेस भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का जमकर विरोध करेगी। अन्य दल भी इसके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के प्रगतिशील कानून को बदलकर किसानों के साथ धोखा किया है। पांच वर्ष में अधिग्रहीत जमीन का उपयोग न होने पर किसान को लौटाने, मुआवजा न उठाने व जमीन पर भौतिक कब्जा न देने पर किसानों को चार गुना मुआवजा देने के प्रावधान का समाप्त कर दिया गया है। किसान व ग्राम सभा के अधिकारों को कलक्टर को दे दिया है। उन्होंने कहा कि देश भर से किसान एकजुट हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र डाढा ने कहा कि संसद घेराव में बड़ी संख्या में जिले से किसान हिस्सा लेंगे। पदयात्रा से किसान लगातार जुड़ रहे हैं। बारिश की वजह से सभा में खलल पड़ा। बूंदाबांदी के चलते लोग तितर बितर हो गए। पदयात्रा तुगलपुर गांव में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। यहां भी जयराम रमेश व अन्य नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र बरार, सूरज हेगड़े आदि मौजूद थे।