विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम अखिलेश के आज तुरुप का पत्ता चलने का दिन

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 09:45 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 23 Oct 2016 10:41 AM (GMT+05:30)

आज का दिन समाजवादी पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सरकारी आवास पर विधान परिषद व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजनीति के चढ़ते पारे के बीच आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की कलह में तरुप का पत्ता चल सकते हैं। सारी निगाहें मुख्यमंत्री की चाल पर हैं। उनकी चाल से प्रदेश में समाजवादी पार्टी का भविष्य भी तय होगा।

आज का दिन समाजवादी पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने सरकारी आवास पर विधान परिषद व विधान सभा के सदस्यों के साथ पार्टी में चल रहे संग्राम पर राय-सलाह करेंगे। अभी तक मुख्यमंत्री ने अपने पत्ते बंद रखे हैं, मगर वह इस दौरान जिस 'तुरुप का इक्का' की बात करते हैं, उसका रहस्योद्घाटन करने का निर्णय ले लें तो हैरत नहीं होगी।

पढ़ें- अखिलेश का बदली सियासी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संकेत

परिवार में चल रहे महासंग्राम के दौर में समाजवादी पार्टी ने पांच नवंबर को पार्टी के रजत जयंती समारोह मनाने का फैसला लिया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने 24 अक्टूबर को विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसद, प्रत्याशियों समेत आठ सौ लोगों की बैठक बुलाने का फैसला लिया तो मुख्यमंत्री ने तीन नवंबर से विकास से विजय की ओर समाजवादी यात्रा का एलान कर दिया। फिर 23 अक्टबूर को विधान मंडल के दोनों सदनों के अधिकतर सदस्यों को आमंत्रित किया है।

पढ़ें- समाजवादी परिवार में अब सुलह के प्रयास तेज, मुलायम के घर पंचायत

सूत्रों का कहना है कि आज इस बैठक में अखिलेश यादव विधायकों की समस्याएं जानने, सियासी परिस्थितियों को जानने के साथ परिवार में चल रहे संग्राम पर उनकी राय लेने के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दूसरी ओर कल मुख्यमंत्री ने सुबह से शाम तक विधायकों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं, युवा ब्रिगेड के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे सियासी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ज्यादातर लोगों को तीन नवंबर की रथ यात्रा की तैयारी का संदेश दिया।

पढ़ें- आदित्य यादव ने कहा, अखिलेश भैया ही हैं मुख्यमंत्री पद के सही उम्मीदवार

शिवपाल को नहीं बुलाया

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज की विधायकों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व विधायक शिवपाल यादव समेत तकरीबन तीन दर्जन विधायकों व कई मंत्रियों को आमंत्रित नहीं किया है। जिन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है, उन्हें शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है। शिवपाल सिंह यादव उनके मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होने के साथ ही इटावा के जसवंतनगर से विधायक भी हैं।

देखे तस्वीरें : मुलायम के फैसले के खिलाफ सड़क पर कार्यकर्ता

सपा रजत जयंती समारोह के लिए 72 प्रेक्षक नियुक्त

समाजवादी पार्टी के पांच नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह की तैयारी के लिए 72 प्रेक्षक नियुक्त किये गए हैं। इनमें कुछ दिन पहले पार्टी से निकाले गए पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी को भी शामिल किया गया है। जिला पंचायत चुनाव के दौरान जालौन के घनश्याम अनुरागी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाला गया था। नियुक्त प्रेक्षकों को जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाले समारोह में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।