Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मथुरा का जवाहरबाग विकसित करने में खर्च होने 15 करोड़

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2016 11:03 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा के खूनी हो गए जवाहरबाग को डॉ.राम मनोहर लोहिया पार्क की तर्ज पर विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। 1 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा के खूनी हो गए जवाहरबाग को डॉ.राम मनोहर लोहिया पार्क की तर्ज पर विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। 15 करोड़ रुपए की लागत से इसे विकसित किया जाएगा। यहां पर्यावरण को बेहतर करने वाले पौधों की पौधशाला, बच्चों के पार्क के साथ इंडोर खेलों की सुविधा भी रहेगी। इस पार्क को विकसित करने का नक्शा भी तैयार हो गयी है।

    मुख्यमंत्री अखिलेश पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रखेंगे आधारशिला

    इस परियोजना का जिम्मा उद्यान विभाग को सौंपा गया है। ध्यान रहे, स्वाधीन विधिक भारत सत्याग्रह संस्था के रामवृक्ष यादव ने इस पार्क पर कब्जा कर लिया था। जिसे खाली कराने के दौरान हुए संघर्ष में दो पुलिस अधिकारी शहीद हो गए थे। कई अधिकारी घायल भी हुए थे। जिससे जिसे यह स्थान खूनी पार्क के रूप में कुख्यात हो गया था। सरकार अब इसे नया रंग रूप देगी। जिससे पर्यावरण संतुलन की बेहतरी के क्षेत्र में मदद मिलेगी।