विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मंत्री बादशाह सिंह अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ कांग्रेस के साथ

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Fri, 04 Nov 2016 08:11 PM (IST)

पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लखनऊ में एक समारोह में उनको कांग्रेस में शामिल करने की घोषणा की।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह और उनकी पत्नी रत्ना सिंह ने आज समर्थकों समेत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर आज लखनऊ में एक समारोह में बादशाह सिंह को कांग्रेस में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की। उल्लेखनीय है कि यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार को ही होना था लेकिन कतिपय कारणों से नहीं हो सका। राजबब्बर ने सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं से भेंट कर स्वागत किया।

पढ़ें- राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल सियासी पाखंड के पासवर्ड : नकवी

लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, संगठन प्रभारी फजले मसूद के सामने उनके साथ बहराइच नानपारा के पूर्व विधायक वारिस अली ने बसपा, महोबा के खरैला नगर पंचायत चेयरमैन सिद्ध गोपाल अहिरवार और लतीफ अहमद समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने पार्टी में शामिल होने वालों को सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर अनेकों पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नरेंद्र मोदी लाचार झूठे और बेशर्म प्रधानमंत्रीः पीएल पुनिया

प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के चेयरमैन सांसद प्रमोद तिवारी ने बादशाह सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि श्री सिंह संघर्षशील व्यक्ति हैं। इनके साथ आने से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में जो अभियान शुरू हुआ है उसे मजबूती मिलेगी और हम अपनी मंजिल अवश्य प्राप्त करेंगे। वरिष्ठï उपाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि श्री सिंह के आने से बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बादशाह सिंह ने कहा कि वे पिछले 27 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। बुंदेलखंड के सबसे अधिक पिछड़े नगर पंचायत खरैला से राजनीति की शुरूआत की जहां कृषि ही जीविका का मुख्य साधन है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रयासों से पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने जो किसानों का ऋण माफ न किया होता तो सौ दो सौ किसान आत्महत्या कर चुके होते और हजारों बेटियों, बहनों की शादियां रुक गई होती। श्री सिंह ने कहा कि वे राहुल गांधी के किसानों की कर्जमाफी योजना से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायक वारिस अली ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। कांग्रेस के किसानों, सैनिकों और आम जनता के लिए किये जाने वाले संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि श्री सिंह के शामिल होने से पार्टी बुंदेलखंड में और वारिस अली के आने से बहराइच में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी उपाध्यक्ष अनुसुइया शर्मा, महासचिव प्रभारी प्रभारी प्रमोद सिंह, महासचिव सर्वजीत सिंह मक्कड़, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया।