Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिवपाल ने अपनी ही पार्टी पर बोला हमला कहा, सपा में हैं कुछ लुटेरे, उनसे सावधान रहें

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2016 08:56 PM (GMT+05:30)

    सिंचाई मंत्री और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने फिर अपनी ही पार्टी के लोगों पर निशाना साधा। कहा कि सपा में कुछ लुटेरे हैं, जो गलत काम कर रहे ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मैनपुरी (जेएनएन)। सिंचाई मंत्री और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने फिर अपनी ही पार्टी के लोगों पर निशाना साधा। कहा कि सपा में कुछ लुटेरे हैं, जो गलत काम कर रहे हैं। कार्यकर्ता ऐसे लोगों से सावधान रहें, उनसे दूरी बनाकर रखें। श्री यादव सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने करहल पहुंचे थे। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि कभी-कभी सरकार के लोग ही गलत काम कर जाते हैं।

    'खून की दलाली' वाले बयान पर राहुल को मिला अखिलेश का साथ

    उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि जिताऊ और साफ-सुथरी छवि के उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब सपा के जिला कार्यालय पर शनिवार और रविवार को लोगों की शिकायतें विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि सुनकर उनका निराकरण करेंगे।

    www.samajwadisp.in पर होगा समाजवादी स्मार्टफोन का पंजीकरण