यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्लाइट नहीं पकड़वाना एयरलाइन को पड़ा मंहगा
लखनऊ। इंडियन एयरलाइंस ने फिरोजाबाद से आए एक यात्री को इलाहाबाद से मुबंई की फ्लाइट निरस्त हो

लखनऊ। इंडियन एयरलाइंस ने फिरोजाबाद से आए एक यात्री को इलाहाबाद से मुबंई की फ्लाइट निरस्त होने की सूरत में वाराणसी तक अपनी कार से भेज कर फ्लाइट पकड़ाने का वादा किया था। यात्री भटकता रहा पर बमरौली एयर पोर्ट पर वादे के मुताबिक कार नहीं उपलब्ध हुई। सीएमडी व एमडी से गुहार भी लगाई गई लेकिन उसकी गुहार किसी काम आई। थक हार कर यात्री ने इंडियन एयरलाइंस के सीएमडी व अन्य अधिकारियों के साथ ही बमरौली एयरपोर्ट के आपेरशन मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

