विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामदेव के खिलाफ मुकदमा

By Edited By:
Published: Sun, 20 Apr 2014 12:07 AM (GMT+05:30)

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : योग के बहाने मोदी मंत्र फूंकने आए बाबा रामदेव पर आखिर शिंकजा

News Article Hero Image

फतेहपुर : योग के बहाने मोदी मंत्र फूंकने आए बाबा रामदेव के खिलाफ सोनिया को लुटेरी कहने पर प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है। डीएम ने भाजपा प्रत्याशी के साथ हुई बाबा की प्रेसवार्ता की सीडी के साथ मुकदमे की कार्रवाई की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी है।

योग शिविर के लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से खागा व फतेहपुर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी। शनिवार को योगगुरु के आने पर आवास विकास कालोनी में बीरेन्द्र पटेल के यहां पत्रकार वार्ता हुई थी। एसडीएम विवेक श्रीवास्तव व सीओ निवेश कटियार ने अनुमति पर सवाल भी किया था लेकिन समर्थकों की भीड़ के कारण प्रशासन कार्यक्रम टाल नहीं पाया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभय के मुताबिक प्रशासन द्वारा कराई गई वीडियोग्राफी में पाया गया कि कानून का उल्लंघन हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग को पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।