विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ मुकदमा

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Thu, 09 Jul 2015 06:06 PM (IST)

हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा समाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

News Article Hero Image

लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा समाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

मामला कुछ ऐसा था कि यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने आइपीएस अमिताभ ठाकुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसमें उनकी पत्नी व समाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर के सहयोग करने का भी आरोप था। जवाब में नूतन ठाकुर ने हाईकोर्ट लखनऊ में याचिका दायर कर मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व जरीना उस्मानी समेत आठ लोगों पर फर्जी फंसाने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 20 जून को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आज मामले की फिर सुनवाई थी जिसमें हाईकोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।