विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संगम किनारे मंथन : सर्वे के बाद तय होगा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री उम्मीदवार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 12 Jun 2016 10:57 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2016 03:42 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंथन के बाद तय किया गया है सर्वे के आधार पर सितंबर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। संगमनगरी इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश पर आज से ही मंथन हुआ। मंथन के बाद तय किया गया है सर्वे के आधार पर सितंबर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले चरण की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा पर फोकस रहा। इसमें तय किया गया कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के बाद पार्टी सर्वे कराएगी और सर्वे के बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी, एसपी और बीेएसपी जैसी विरोधी पार्टियों के खिलाफ भी रणनीति बनाएगी।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन सितंबर में तय करने का निर्णय लिया है। राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की।

गौरतलब है गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी अदित्यनाथ के समर्थन इलाहाबाद में नारेबाजी हुई हई है जिसमें 'गुंडों को भगाना है, योगी जी को लाना है' तो दूसरी तरफ वरूण गांधी के सर्मथकों ने भी 'यूपी की मजबूरी है, वरूण गांधी जरूरी है' के नारे लगाए। दोनों ही बीजेपी सांसद हैं. इसके अलावा स्मृति ईरानी का नाम भी चर्चा में है।

अमित शाह इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक कर रहे हैं। इस बैठक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की सारी रणनीति तैयार होगी। होटल में चल रही आज की बैठक शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद समाप्त होगी। पीएम मोदी की इस बैठक में शामिल वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। मीडिया संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कल शाम को राम माधव के साथ मुरलीधर राव, कैलाश विजयवर्गीय समेत सभी सभी 11 महासचिव इलाहाबाद पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें - पीएम 2.40 पर पहुंचेंगे इलाहाबाद, दो दिन का है कार्यक्रम

माना जा रहा है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी विधायक विजय बहुगुणा भी आज भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में लगे पोस्टरों में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, पंडित मदन मोहन मालवीय और संघ प्रमुख रहे रज्जू भइया की तस्वीरें भी हैं। अन्य पोस्टरों में वीएचपी नेता अशोक सिंघल, महादेवी वर्मा और महाकवि निराला की फोटो भी लगाई गई हैं। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर इलाहाबाद और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मस्थान में भारतीय जनता पार्टी अपनी कार्यकारिणी की बैठक कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।