विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को बेरहमी से काट डाला

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 05:46 PM (IST)

पश्चिम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, शामली और मेरठ में दुष्कर्म और कुकर्म की वारदाते सामने आईं। पीलीभीत में तो युवकों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को काट डाला।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। पश्चिम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, शामली और मेरठ में दुष्कर्म और कुकर्म की वारदाते सामने आईं हैं। पीलीभीत में तो दो युवकों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को बेरहमी से काट डाला। मेरठ में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने वालों ने वीडियों क्लप बना ली और धमकाने लगा। शामली जिला इन सबसे अलग रहा। यहां तीन किशोरों ने एक दस साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। अब इन मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।

पीलीभीत में दो के खिलाफ मुकदमा

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरगपुरकलां में दो युवकों ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्याभियुक्त मृतका का शव घर से पचास मीटर की दूरी पर डालकर फरार हो गए। किशोरी के भाई ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम खरगपुर कलां निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 28 नवंबर की रात को बहन को गांव के प्रदीप व रघुवीर अगवाकर तालाब के पास ले गए। दोनों ने पहले दुष्कर्म किया और बाद में धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह उसे बहन का शव मिला। कपड़े फटे थे। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है।

महिला से सामूहिक दुष्कर्म

मेरठ में हाईवे स्थित मंदिर में दर्शन कर लौट रही महिला से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो क्लिप बना ली। रुड़की रोड स्थित एक कालोनी निवासी महिला सोमवार की दोपहर कनौड़ा स्थित सांई बाबा के मंदिर में दर्शन करने आई थी। वापसी के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। ट्रैक्टर से दौराला की ओर जा रहे युवक ने उसे आगे छोडऩे की बात कहकर बैठा लिया। वलीदपुर गांव के पास उसने व उसके दो साथी उसे जबरदस्ती खेत में खींच ले गए। वलीदपुर निवासी ङ्क्षटकू और उसके साथी मगनवीर ने महिला से दुष्कर्म किया। रेलवे क्रासिंग के गेटमैन बफावत गांव निवासी सुधेश ने वीडियो क्लिप बनाई। मुंह खोलने पर क्लिप वायरल करने की धमकी दी। दौराला थाना प्रभारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

बच्चे से सामूहिक कुकर्म, वीडियो वायरल

शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के में तीन किशोरों ने 10 साल के बालक के साथ कुकर्म किया। मोबाइल से क्लिप बनाई और उसे वायरल भी कर दिया। शहर के एक मुहल्ला निवासी दस वर्षीय बालक रविवार शाम घर से दूध लेने मोहल्ले में जा रहा था। उसी समय तीन किशोर उसे खेत में ले गए और कुकर्म किया। पिटाई की। मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली और उसे वायरल कर दिया। सोमवार शाम को अश्लील वीडियो क्लिप परिजनों को मिली तो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबिश देकर दबोच लिया। मंगलवार को पुलिस ने बालक का मेडिकल कराया और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप ङ्क्षसह ने बताया कि तीनों आरोपी किशोर हैं। उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।