विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगी गीता पंडित

By Edited By:
Published: Sat, 14 Jun 2014 02:23 PM (IST)

लखनऊ। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित के पति विजय पंडित की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस

News Article Hero Image

लखनऊ। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित के पति विजय पंडित की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने जैसे-तैसे सुलझा दी, लेकिन इसे शोकाकुल परिवार व क्षेत्र के लोग मानने के लिए तैयार नहीं है। गीता पंडित का कहना है पति की तेरहवीं के बाद बच्चों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।

गीता को यूपी पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, लेकिन हत्या की साजिश रचने वाला कौन था, इस परत के सच को उठाने से पुलिस पूरे मामले में बचती रही है। लिहाजा गीता पंडित मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर अड़ी हैं।

साजिश के पीछे किसका चेहरा

विजय पंडित के हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अंकित गुर्जर नाम का इनामी बदमाश अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है, लेकिन परिजन हत्या के पीछे मौत की साजिश रचने वाले का असली चेहरा सामने लाने के लिए सीबीआइ से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी से भी उसने सहयोग मांगा है।

-----------

गृहमंत्री के घर तक होगा मार्च

दादरी के जीटी रोड के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में धरना पर बैठे भाजपा नेता व व्यापारियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भी सीबीआइ से जांच कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने घोषणा की है कि सीबीआइ जांच के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर तक पैदल मार्च कर जांच की मांग करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।