विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदुओं के पलायन का सच सामने लाए सरकार : योगी

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Tue, 14 Jun 2016 08:40 PM (IST)

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कैराना मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। आरोप लगाया कि चौदह वर्षों से हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं का ही यह दुष्परिणाम है

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा सांसद व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कैराना मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। आरोप लगाया कि चौदह वर्षों से हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं का ही यह दुष्परिणाम है। हिंदू कब और कैसे पलायन को मजबूर हुआ, सरकार को इसका सही-सही पता लगाना चाहिए। हालांकि कैराना प्रकरण पर प्रदेश सरकार की सभी रिपोर्ट अभी तक झूठ का पुलिंदा ही साबित हो रही हैं। सुलतानपुर में एक निजी कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी के घर पहुंचे योगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार इसके लिए सीधे जिम्मेदार है। कैराना में सिर्फ आठ फीसद ही हिंदू बचे हैं। जहां बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित न रही हो वहां आखिर लोग कैसे रहते। प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार चारों तरफ फैला है। चुनाव में इसकी कीमत सत्तादल को चुकानी पड़ेगी। विधान सभा चुनाव में भाजपा की तैयारी व मुख्यमंत्री प्रत्याशी के सवाल पर योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री तय करना संसदीय बोर्ड की जिम्मेदारी व निर्वाचित विधायकों का दायित्व है।