विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यपाल राम नाईक को संतों के दल ने सौंपी कैराना की रिपोर्ट

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 24 Jun 2016 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 05:42 PM (IST)

कल्कि पीठाधिश्वर के आचार्य प्रमोद कृष्णम के नेतृत्व में संतों के दल ने आज राज्यपाल राम नाईक से भेंट करके कैराना जांच प्रकरण पर रिपोर्ट सौंपी।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश सरकार की ओर से नामित संतों के दल ने आज राज्यपाल राम नाईक को कैराना के मामले की अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। संतों के इसी दल ने कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

कल्कि पीठाधिश्वर के आचार्य प्रमोद कृष्णम के नेतृत्व में संतों के दल ने आज राज्यपाल राम नाईक से भेंट करके कैराना जांच प्रकरण पर रिपोर्ट सौंपी। प्रतिनिधि मण्डल में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि, महामंडलेश्वर स्वामी देवेन्द्रानन्द गिरि, स्वामी कल्याण देव के साथ स्वामी चिन्मयानन्द भी थे। राज्यपाल राम नाईक को इस प्रतिनिधि मण्डल ने रिपोर्ट पर जानकारी दी।

चर्चा के दौरान राज्यपाल ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि आज के समाचार पत्रों के माध्यम से रिपोर्ट के अंश उन्होंने भी देखे हैं जिस पर आचार्य प्रमोद कृृष्णम ने कहा उन्होंने कल रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपी थी, परन्तु मीडिया से रिपोर्ट साझा नहीं किया था। राज्यपाल राम नाईक को प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि उन्होंने कैराना के लोगों से मिलकर जानकारी प्राप्त करके रिपोर्ट तैयार की है। राज्यपाल राम नाईक ने प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों से यह भी जानने की कोशिश की कि क्या रिपोर्ट में विभिन्न राजनैतिक दलों और जनप्रतिनिधियों का पक्ष जानने की कोशिश की गई है जिस पर प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि उन्होंने किसी भी जनप्रतिनिधि मण्डल से न तो भेंट की और न ही उनसे प्रकरण के बारे में कोई जानकारी प्राप्त की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।