विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुंडाराज और दंगाराज पर भारी पड़ेगा डंडाराज : स्वामी प्रसाद

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 17 Apr 2016 10:25 PM (IST)

पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा का परचम लहराना तय है। भाजपा और सपा में दूसरे तथा तीसरे स्थान के लिए लड़ाई होगी।

News Article Hero Image

लखनऊ। पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा का परचम लहराना तय है। भाजपा और सपा में दूसरे तथा तीसरे स्थान के लिए लड़ाई होगी। सपा के गुंडाराज व भाजपा के दंगाराज से जनता उकता चुकी है। वह बसपा का डंडाराज देखना चाहती है। इलाहाबाद विज्ञान परिषद में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में कहा कि भाजपा ने प्रदेश में पिछड़ा कार्ड खेला जरूर है, पर इसका लाभ उसे नहीं मिलेगा। भाजपा की हार तय है, इसको देखते हुए केशव प्रसाद मौर्या को बलि का बकरा बनाया गया है। बसपा ने कुशवाहा व मौर्य समाज को जो सम्मान दिया है, वह सम्मान भाजपा दे ही नहीं सकती। बसपा ही कुशवाहा तथा मौर्य बिरादरी के हर साल दो दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाती है। बसपा शासनकाल में बिरादरी को कई लालबत्तियां से नवाजा गया था। प्रदेश की मौजूदा अखिलेश सरकार के लिए उन्होंने कहा कि किसान बर्बाद हो गए हैं। उन्हें मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा। गन्ना किसानों के प्रदर्शन के बाद भी सपा सरकार नहीं चेती। इसका बदला किसान सत्ताधारी पार्टी से लेंगे। विश्व विजयी प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही सम्राट अशोक महान बने थे। बिहार के कैबिनेट मंत्री सीपी सिन्हा ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।