विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime : आगरा में ढाबे में घुसकर होमगार्ड की हत्या

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sat, 11 Jun 2016 11:50 AM (IST)

ताजनगरी आगरा में कल देर रात मिढ़ाकुर पुलिस चौकी के पास कुछ लोगों ने एक ढाबा में घुसकर एक होमगार्ड की हत्या कर दी।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर अपराधी अब पुलिस पर भी हमला करने से चूक नहीं रहे हैं।

ताजनगरी आगरा में कल देर रात मिढ़ाकुर पुलिस चौकी के पास कुछ लोगों ने एक ढाबा में घुसकर एक होमगार्ड की हत्या कर दी। होमगार्ड को दो गोली मारी गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद हत्यारे हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस चौकी के पास की इस घटना से क्षेत्र में काफी सनसनी फैल गई।

आगरा के कस्बा मिढ़ाकुर के 55 वर्षीय होमगार्ड नंद किशोर का हाईवे पर घर है।

घर के बाहर बीडीएस के नाम से ढाबा है। होमगार्ड ने ढाबा गढ़ी गूजरा निवासी यशपाल को किराए पर दे रखा है। वह कल शाम चार बजे ड्यूटी खत्म कर लौटा और ढाबे पर बैठ गया। देर रात बाइक सवार बदमाश बाइक खड़ी कर ढाबे में घुस गए। उन्होंने अंदर बैठे होमगार्ड को तीन गोलियां मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को परिवार के लोग एसएन इमरजेंंसी ले गए।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड के बेटे हरिओम ने ढाबा संचालक यशपाल सिंह पर हत्या कराने का आरोप लगाया। उसने बताया कि दो माह से ढाबा संचालक ने किराया नहीं दिया था। इसको लेकर उससे विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि तहरीर के मुताबिक ढाबा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।