विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिणा लेने के लिए साधु-संत कहां से लाएं एटीएम और क्रेडिट कार्ड- अखिलेश

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2016 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 08:50 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में इलाहाबाद के संगम तट पर प्रस्तावित चार लेन सेतु और पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। मौका तो यह इलाहाबाद में संगम तट तक निशक्तों-वृद्धजनों की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले चार लेन पुल और पहुंच मार्ग के शिलान्यास का था लेकिन इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कार्यक्रम में आमंत्रित साधु-संत नोटबंदी पर मोदी सरकार की चुटकी लेने से नहीं चूके। महंतों ने मुक्त कंठ से मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री को विधानसभा चुनाव में जीत के साथ ही भविष्य में प्रधानमंत्री बनने का भी आशीर्वाद दिया।

जो जितना बड़ा अपराधी वह उतना बड़ा समाजवादी : नसीमुद्दीन

लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी साधु-संतों का सत्कार करते हैं और उन्हें श्रद्धापूर्वक दक्षिणा देते हैं। अब जब नोटबंदी लागू हो गई हैं तो समस्या हो गई है कि हम दक्षिणा कैसे दें और साधु-संत उसे कैसे लें। उन्होंने सवाल किया कि संत कहां जाएं एटीएम? कहां से लाए कार्ड? यह भी पूछा कि यदि दक्षिणा के बारे में आपसे और हमसे सवाल-जवाब हुआ तो हम दोनों क्या जवाब देंगे? फिर बोले कि मंदिरों में लोग नकद चढ़ावा चढ़ाते हैं। यदि मंदिरों में भी इन्कम टैक्स वाले पहुंच गए तो चढ़ावा चढ़ाने और लेने वाले, दोनों फंस जाएंगे। नोटबंदी करने वालों ने देश को धोखा दिया है। इससे अर्थव्यवस्था ठप हो गई है। यदि कारोबार रुक गया तो देश की तरक्की रुक जाएगी। उन्होंने आत्मविश्वास भर लहजे में कहा कि अब जबकि हमें साधु-संतों का आशीर्वाद मिल गया है तो प्रदेश में फिर समाजवादी सरकार बनना तय है। नोटबंदी करने वाले प्रदेश ही नहीं, देश से बाहर कर दिए जाएंगे।

केंद्र के दबाव में सीबीआइ दबा रही अमित शाह की जांच : नसीमुद्दीन

इससे पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि नोटबंदी के खिलाफ माहौल तैयार कर चुके थे। यह कहते हुए कि जब हम किसी के यहां भोजन करने जाते हैं तो चलते समय लोग हमें दक्षिणा भी देते हैं। अब हम एटीएम और कार्ड लेकर कहां-कहां घूमते रहें? महात्मा बनने के बाद हम भिक्षा मांगें या पॉस मशीन लेकर घूमें? वर्ष 2013 में प्रयाग महाकुंभ में अखिलेश सरकार द्वारा कराये गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करने के साथ ही उन्होंने 'यूपी 100Ó और बिजली सुधार कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री को अद्भुत बताते हुए उन्होंने कहा कि आप आने वाले समय में तो लगातार मुख्यमंत्री बने ही रहेंगे, अगले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री भी बनेंगे।

तीर्थराज प्रयाग में हुआ माघ मेले का शंखनाद

पुत्रमोह में धृतराष्ट्र नहीं बने मुलायम

अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने भी अखिलेश सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भाई के साथ अपने धर्म का निर्वाह तो किया ही, पुत्रमोह में धृतराष्ट्र नहीं बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत सतुआ जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जिस परियोजना की आधारशिला रखी है, अगले मुख्यमंत्री के रूप में उसका उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम को कई और संतों ने भी संबोधित किया।

माघ मेला शुरू होने से पहले ही कई घाटों पर कम हुआ पानी

राममनोहर लोहिया हमारे आदर्श-महंत नरेंद्र गिरि

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि साधु संतों को भगवा वस्त्र पहने देख लोग समझते हैं कि हम भाजपा से जुड़े हैं लेकिन हम न तो भाजपा के साथ हैं और न ही समाजवादी। हम तो विकास के साथ हैं। यह भी कहा कि 13-14 वर्ष की उम्र में जब उन्होंने संन्यास लिया तो उनके आदर्श डॉ. राम मनोहर लोहिया थे।

नरेंद्र मोदी केवल जुमले बोलने वाले फेंकू प्रधानमंत्री : शिवपाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।