Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जयाप्रदा के ड्राइविंग लाइसेंस में अमर सिंह के घर का पता

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 29 May 2015 02:56 PM (IST)

    उम्र के आधे पड़ाव पर ड्राइविंग सीट पर बैठने की तैयारी कर रहीं पूर्व सांसद तथा फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सपा से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। उम्र के आधे पड़ाव पर ड्राइविंग सीट पर बैठने की तैयारी कर रहीं पूर्व सांसद तथा फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सपा से निष्कासित अमर सिंह के घर का पता दिया है। अमर सिंह की बेहद करीबी जयाप्रदा ने अमर सिंह के साथ बीते लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ा था।

    रामपुर से सांसद रहीं जयाप्रदा ने बुधवार को लखनऊ के आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सारी औपचारिकता रात में पूरी की थी। इसके लिए सिर्फ दस मिनट में उनका बायोमेट्रिक टेस्ट और बाकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। जिसके बाद उन्हें लाइसेंस दे दिया गया था। इस फार्म में उन्होंने अपने निवास का पता 2/13, विपुल खंड, गोमती नगर दिया है। यह अमर सिंह का निवास है। जयाप्रदा को ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में वीआईपी ट्रीटमेंट पर ट्रांस्पोर्ट कमिश्नर रवींद्र नायक का कहना है कि इस मसले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। आरटीओ में अफसर और कर्मचारी छुट्टी के दिन भी काम करते हैं। रात साढ़े नौ बजे लाइसेंस बनना कोई बड़ी बात नहीं है। जयाप्रदा का स्थानीय पता पूछने पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी आरटीओ ही दे सकेंगे। साथ ही कहा कि नियमों के तहत ही जयाप्रदा के आवेदन पर कार्रवाई हुई होगी।

    जयाप्रदा के पता के बारे में आरटीओ सगीर अहमद अंसारी ने कहा कि वह प्रख्यात अभिनेत्री हैं, दिन में उनके लाइसेंस बनवाने के लिए आने कर यहां काफी दिक्कत हो जाती। यहीं सब दिक्कत को देखते हुए जयाप्रदा के लिए अलग से व्यवस्था की गई। जयाप्रदा के स्थानीय पते के बारे में पूछने पर सगीर अहमद ने कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने एआरटीओ रितु सिंह पर टाला तो एआरटीओ रितु सिंह ने गेंद आरटीओ के पाले में डाल दी।