विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने स्वीकारी हार, रामकुमार ने जड़ा सांसद पर आरोप

By Edited By:
Updated: Tue, 16 Sep 2014 01:31 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उप चुनाव में पार्टी की हार स्

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उप चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। उधर लखीमपुर खीरी ने भाजपा के प्रत्याशी राम कुमार वर्मा ने अपनी हार का जिम्मेदार सांसद अजय मिश्रा 'टेनी' को बताया है।

डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने मैनपुरी लोकसभा तथा 11 विधानसभा उप चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की पराजय का जिम्मा अपने ऊपर लेते हुए हार स्वीकार कर ली है। बाजपेई ने कहा है कि पार्टी के सभी लोग हार की समीक्षा करेंगे। हमको आगे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक सबक मिला है।

उधर लखीमपुर खीरी में बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार वर्मा ने अपनी हार का ठीकरा लखीमपुर खीरी से सांसद अजय मिश्र 'टेनी' पर फोड़ा है। वर्मा ने कहा कि सांसद ने भितरघात किया है। जिसके कारण मेरी हार हुई है।