विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंग्रेजों के पिट्ठू थे महात्मा गांधी : साध्वी प्राची

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 22 Mar 2015 08:58 PM (IST)

मुजफ्फरनगर दंगे की आरोपी तथा फायरब्रांड ङ्क्षहदूवादी नेता साध्वी प्राची ने फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का पिट्ठू बताकर विवाद खड़ा कर दिया। मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह में शामली पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि देश की आजादी में बापू का कोई योगदान नहीं है। साध्वी प्राची ने

News Article Hero Image

लखनऊ। मुजफ्फरनगर दंगे की आरोपी तथा फायरब्रांड ङ्क्षहदूवादी नेता साध्वी प्राची ने फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का पिट्ठू बताकर विवाद खड़ा कर दिया। मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह में शामली पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि देश की आजादी में बापू का कोई योगदान नहीं है। साध्वी प्राची ने कहा कि आजादी के आंदोलन में भगत ङ्क्षसह, सुखदेव, राजगुरु व झलकारी बाई जैसों की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने झलकारी बाई को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की मांग भी की। कहा कि नेताओं को देश की नहीं अपनी कुर्सी व सत्ता बचाने की ङ्क्षचता है। राष्ट्र विरोधी ताकतें मुंह बाएं खड़ी हैं। देश की एक बड़ी साध्वी जेल में हैं, उनकी किसी को ङ्क्षचता नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार मेरे बेबाक बयानों को लेकर मुझे गिरफ्तार कराने का दावा करती है। शामली आने से पहले प्रदेश सरकार को शामली कार्यक्रम के बारे में बता दिया था, सरकार में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए। साध्वी ने कोरी समाज की बेटियों को टीवी की संस्कृति से दूर रहकर भारतीय संस्कृति को अपनाकर संस्कारवान बनने के लिए कहा। झांसी की रानी का साथ निभाने वाली झलकारी बाई को सम्मान दिलाने के लिए समाज एकजुट हो। वे झलकारी बाई को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाकर रहेंगी।