विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में पांच वर्ष तक दुष्कर्म के बाद महिला को दोस्त को परोसा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 10 Jun 2016 06:00 PM (IST)

महिला को न्याय दिलाने के एवज में कचहरी कर्मी ने पांच वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्तों के हाथ सौंप दिया।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। बरेली में कचहरी में काम करने वाले एक कर्मी ने महिला को न्याय दिलाने के एवज में पांच वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्तों के हाथ सौंप दिया। पीडि़ता के विरोध करने पर उसको सभी ने उसको मिलकर पीटा। पीडि़ता ने इस मामले में एसएसपी के पास शिकायत दर्ज कराई है।

बरेली के कैंट में नकटिया के चेतना कॉलोनी निवासी कचहरी के एक कर्मचारी पांच साल पहले बारादरी के कटरा चांद खां की एक युवती को न्याय दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने घर ले आया। उसने महिला को अपने घर पर ही रखा और लगातार पांच वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीडि़ता ने जब भी विरोध की कोशिश की तो उसे धमकी दी। 6 जून को कर्मचारी अपने साथ एक दोस्त को ले आया और उसके सामने ही पीडि़ता से दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडि़ता को दोस्त के सामने परोस दिया। जब उसने मना किया तो दोनों ने मिलकर युवती को जमकर पीटा।

जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने कल बरेली के एसएसपी के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कचहरी के कर्मचारी के साथ उसके मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।