Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गवर्नर नाईक ने मुंबई से ली मथुरा कांड की जानकारी, सीएम को निर्देश

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 03 Jun 2016 10:11 PM (IST)

    प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई से फोन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मथुरा कांड की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस प्रकरण में तत्काल सख्त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ [जेएनएन] प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई से फोन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मथुरा कांड की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस प्रकरण में तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।

    राज्यपाल राम नाईक ने मथुरा कांड पर बेहद दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मुंबई से फोन कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मथुरा के जवाहरबाग मामले की जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा है कि मामले की उचित जांच कराकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये।

    नाईक ने इस कांड में शहीद पुलिस अधीक्षक मुकुल द्विवेदी व थानाध्यक्ष संतोष यादव की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।