Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मथुरा कांड का खलनायक यादव था और प्रदेश में 'उन्हीं' की सरकार: स्वामी स्वरूपानंद

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2016 09:31 AM (IST)

    मथुरा के जवाहरबाग कांड की घटना से शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी बेहद आहत हैं। उन्होंने अखिलेश सरकार के सिर पर इसका सारा ठीकरा फोड़ा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। मथुरा के जवाहरबाग कांड की घटना से शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी बेहद आहत हैं। उन्होंने अखिलेश सरकार के सिर पर इसका सारा ठीकरा फोड़ा है।

    ललितपुर में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मथुरा कांड को उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी लापरवाही का नतीजा बताया। शंकराचार्य कहा कि वहां कई वर्षों से लोग एकत्र होते रहे थे। उन्होंने कहा कि सब पता होने के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    उन्होंने कहा कि रामवृक्ष नाम का व्यक्ति यादव था और उत्तर प्रदेश में शासन यादवों का है। यादव-यादव के चक्कर में जवाहरबाग हिंसा को हवा मिली। वहां अवैध कब्जा करने वाला यादव था और उत्तर प्रदेश में शासन भी यादवों का ही है।