विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश के करोड़ों दलितों के साथ बौद्ध धर्म अपनाऊंगीः मायावती

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 31 Jul 2016 08:37 PM (IST)

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि वह देश के करोड़ों दलितों के साथ बौद्ध धर्म अपनाएंगी और कांशीराम की इच्छा पूरी करेंगी।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि वह देश के करोड़ों दलितों के साथ बौद्ध धर्म अपनाएंगी और कांशीराम की इच्छा पूरी करेंगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाने मे हड़बड़ी नही की थी। उन्होंने संकल्प के मुताबिक बौद्ध धर्म अपनाया। लाखों अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली ।

मायावती से संबंधित अन्य समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

उन्होंने आज दिल्ली में जारी एक बयान में कहा कि रामदास अठावले के बयान राजनीति से प्रेरित है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी दलित वोट बैंक पर सेंध लगाना चाहती है। सेंध लगाने के लिए भाजपा ने अठावले को मंत्री बनाया है। साथ ही चेतावनी दी कि अठावले दलितों की एकजुटता खंडित न करें। अठावले गुलामी की मानसिकता रखते हैं। स्वार्थ में बीजेपी की गुलामी कर रहे है और बसपा अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को बढ़ा रही है। रामदास अठावले अम्बेडकर के मूवमेंट को आघात न पहुंचाए। उन्होंने गौहत्या के नाम पर दलित उत्पीड़न और हत्या किए जाने पर भी सवाल उठाया ।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें