यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राणा ने दी आजम को चुनौती
लखनऊ। शामली में दंगों के आरोपी भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कल कैराना कोर्ट में पेशी क

लखनऊ। शामली में दंगों के आरोपी भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कल कैराना कोर्ट में पेशी के बाद तल्ख अंदाज में सपा सरकार और खासकर आजम खां पर सीधे शब्दों के बाण छोड़े। उन्होंने वरिष्ठ मंत्री आजम खां को दंगों के लिए सीधे दोषी बताते हुए, उन्हें मुजफ्फरनगर में आने की चुनौती दे डाली।
कोर्ट में पेशी के बाद सुरेश राणा ने मीडिया से बातचीत में तल्ख अंदाज में सपा सरकार में नंबर दो का स्थान रखने वाले आजम खां पर सीधे दंगा कराने का आरोप लगा दिया। उन्होंने आजम खां को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आजम मुजफ्फरनगर में आकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि हम न्याय और मां-बेटियों पर होने वाले जुल्म के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे चाहे सरकार एक हजार मुकदमे लगा दे या फिर चाहे मुझ पर सौ बार रासुका लगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
