विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से करेंगे चुनावी शंखनाद

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 11:03 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सात अक्टूबर को एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। यहीं से सपा के चुनावी अभियान का श्रीगणोश होगा

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में मिशन 2017 के लिए अन्य राजनीतिक दलों के बेहद सक्रिय होने के बाद अब सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी की ताल ठोंकने के मूड में है। समाजवादी पार्टी अपने इस अभियान की शुरूआत आजमगढ़ से ही करेगा। आजमगढ़ पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र है और यहां पर बसपा की मुखिया मायावती अपनी पार्टी की जनसभा कर चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना भले जारी नहीं हुई लेकिन सियासी बिगुल बज चुका है।

देश की खातिर अयोध्या में मैंने चलवाई गोली, सही था निर्णय : मुलायम सिंह यादव

भाजपा, कांग्रेस, बसपा व सपा ने सार्वजनिक सभा, रैली और यात्रओं के जरिए अब मतदाताओं को लुभाने की पहल शुरू कर दी है। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भी इसी क्रम में अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सात अक्टूबर को एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। यहीं से सपा के चुनावी अभियान का श्रीगणोश होगा।

कल्याण सिंह को सपा में शामिल करना गलत निर्णय था : मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव ने 2012 में भी आजमगढ़ से ही चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ की जमीन सियासी लिहाज से बहुत उर्वरा है इसी कारण यह राजनीतिक दलों को रास आती है। एक तो वहां मायावती रैली कर चुकी हैं और दूसरे मुलायम का संसदीय क्षेत्र भी है, इस वजह से वह मायावती से बड़ी लकीर खींचना चाहते हैं। रैली की अभी से तैयारी भी शुरू हो गयी है।

कौमी एकता दल व समाजवादी पार्टी में गठबंधन की नींव पड़ी

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि आजमगढ़ की इस जनसभा के बाद से ही सपा के चुनावी अभियान की शुरुआत हो जाएगी। आजमगढ़ पूर्वाचल ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। 1975 के जयप्रकाश नारायण आंदोलन में यह जिला सबसे अहम केंद्र था।