विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम ने शिवपाल का इस्तीफा फेंका, शिवपाल व मुलायम के बीच बैठक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2016 10:21 AM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2016 05:04 PM (IST)

आज मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से शिवपाल यादव का इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया है। उनको पार्टी के सुप्रीमो मुलायम ने इस्तीफा देने से रोका।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी शिवपाल सिंह का इस्तीफा नामंजूर कर दिया। अखिलेश ने उनका मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है जबकि मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम न करने के शिवपाल के फैसले को नामंजूर कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे को फाड़कर फेंक दिया है।

शिवपाल का मंत्रिमंडल व सपा के सभी पदों से इस्तीफा, अखिलेश ने किया अस्वीकार

इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शिवपाल यादव का मंत्री पद से इस्तीफा नामंजूर कर दिया था।

आज मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से शिवपाल यादव का इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया है। उनको पार्टी के सुप्रीमो मुलायम ने इस्तीफा देने से रोका। पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने शिवपाल उनके आवास पर पहुंचे।

अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाना पार्टी नेतृत्व की गलती : राम गोपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके पुत्र आदित्य यादव 'अंकुर' भी थे। इनके बीच मुलाकात करीब दस मिनट तक चली। इसके बाद इनके बीच सपा के मुख्यालय में मुलाकात होगी।जबकि कल रात से ही अपने निजी आवास चले गए शिवपाल सिंह यादव ने सरकारी आवास, सात कालीदास मार्ग का रुख कर लिया। इसी बीच शिवपाल को मुलायम ने पार्टी कार्यालय बुलाया है।

अखिलेश बोले यह परिवार नहीं, सरकार का झगड़ा, नेता जी सब ठीक कर देंगे

शिवपाल सिंह यादव के सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री का पत्र आया है। जिसमें लिखा है, सम्यक विचारोपरांत आपका इस्तीफा नामंज़ूर किया जाता है, कृपया मंत्री पद पर कार्य करते रहें। मुलायम से मुलाकात के बाद वापस सरकारी आवास पर आए शिवपाल सपा मुख्यालय जाने की तैयारी में हैं। इससे पहले स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय ने आज शिवपाल सिंह यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। वह भी सपा मुख्यालय पहुंचे हैं।

राम गोपाल बोले अखिलेश पर निर्णय को लेकर हो गई हल्की सी चूक

इस दौरान शिवपाल के घर के बाहर जमा उनके समर्थक रामगोपाल को बाहर करो के नारे लगा रहे थे। इसके बाद शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय भेजा। शिवपाल यादव फिर घर से बाहर आए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उनके साथ बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रजापति भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।