विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में लगे होर्डिंग: मुसलमानों का यही अरमान, जन्मभूमि पर हो मंदिर निर्माण

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sat, 01 Apr 2017 01:56 PM (IST)

अयोध्या में मंदिर निर्माण की बात जोर पकडऩे लगी है। इस बार अधिक जोर मुसलमान लगा रहे हैं। भाजपा कार्यालय के साथ ही श्रीराम टॉवर के पास चौराहे तथा मुख्य मार्ग पर कई होर्डिंग लगे हैं।

लखनऊ में लगे होर्डिंग: मुसलमानों का यही अरमान, जन्मभूमि पर हो मंदिर निर्माण
लखनऊ में लगे होर्डिंग: मुसलमानों का यही अरमान, जन्मभूमि पर हो मंदिर निर्माण

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही अयोध्या में मंदिर निर्माण की बात जोर पकडऩे लगी है। इस बार अधिक जोर मुसलमान लगा रहे हैं। लखनऊ में तो दर्जनों होर्डिंग लगे है, जिनमें लिखा है '' मुसलमानों का यही अरमान, जन्मभूमि पर हो मंदिर निर्माण"।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद मुसलमानों की ओर से अयोध्या में भागवान राम का मंदिर बनाने की जोर पकडऩे लगी है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर सियासी शोरगुल और अदालत के बहुप्रतीक्षित फैसले के बीच लखनऊ में अनोखा मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खिलाफ मुखर

यहां कुछ ऐसे पोस्टर-होर्डिंग लगे हैं, जिसमें अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग की गई है। दिलचस्प तो यह है कि पोस्टर व होर्डिंग मुसलमानों ने लगाए हैं।

मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में होर्डिंग के जरिए राम मंदिर बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का राज जानना चाहते हैं विदेशी

लखनऊ में विधानसभा के सामने भाजपा कार्यालय के साथ ही श्रीराम टॉवर के पास चौराहे तथा अन्य मुख्य मार्ग पर कई होर्डिंग लगे हैं। इनमें लिखा है कि ''जन्मभूमि पर हो मंदिर का निर्माण, मुसलमानों का यही अरमान"। इससे साफ दिखता है कि राम को अपना आदर्श मानने वाले कुछ मुसलमान अब मंदिर निर्माण के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि किसी एक संस्था या व्यक्ति की ओर से ऐसे होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज