विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी में मुजफ्फरनगर जैसे हालात नहीं दोहराने देंगे: आजम

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 25 Aug 2016 08:38 PM (IST)

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि राजधानी में मुजफ्फरनगर जैसे हालात नहीं दोहराने दिए जाएंगे।

News Article Hero Image

रामपुर (जेएनएन)। नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि राजधानी में मुजफ्फरनगर जैसे हालात नहीं दोहराने दिए जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आंदोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताने पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आजम खां ने कहा कि कानून हाथ में लेंगे, लोगों को मारेंगे, पीटेंगे, लूटेंगे, तो क्या होने देंगे? मुजफफरनगर और दादरी में कर लिया तो पूरे प्रदेश में थोड़े ही कर पाएंगे। राजधानी में तो नहीं कर पाएंगे। सरकार कानून नहीं तोडऩे देंगी। उन्होंने नेवी में गुप्त दस्तावेजों की फाइलें लीक होने पर केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देशभक्त लोग हैं, देशभक्तों से और क्या उम्मीद करोगे? बादशाह को देश की चिंता ही नहीं है। वह तो विदेशी दौरे करते रहते हैं। सपा सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि, वह अच्छा काम कर रही है और जनता सपा के साथ है। फिर सपा की सरकार बनेगी। झूठ बोलने वालों और धोखा देने वालों को चुनाव में असलियत का पता चल जाएगा।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।