विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब तो गाय को छूने और देखने से भी लगता है डर : आजम खान

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 13 Apr 2017 12:56 AM (IST)

बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले सपा नेता आजम खां ने नया शिगूफा छोड़ते हुए कहा है कि अब तो गाय को छूने और देखने से भी डर लगता है।

अब तो गाय को छूने और देखने से भी लगता है डर : आजम खान
अब तो गाय को छूने और देखने से भी लगता है डर : आजम खान

रामपुर (जेएनएन)। बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले सपा नेता आजम खां ने नया शिगूफा छोड़ते हुए कहा है कि अब तो गाय को छूने और देखने से भी डर लगता है। ऐसी स्थिति में मुसलमान गाय के पास भी न गुजरें। गाय के दूध से जुड़ा कारोबार भी न करें क्योंकि कारोबार से ज्यादा कीमती जिंदगी है। 

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी का सिर कलम करने को लेकर जवाबी फतवा, सिर की कीमत दोगुनी

आजम ने यह बात कही और तुरंत अपनी ही बात को खारिज भी कर दिया। यह कहकर कि मुसलमान पहले भी गाय से मुहब्बत करता रहा है। बाबर के शासनकाल में गो हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। बहादुरशाह जफर के दौर में तो गो हत्या और इंसान की हत्या का जुर्म बराबर था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

यह भी पढ़ें: फर्जी मुहर लगाने में सहायक पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ से गिरफ्तार

आजम खां ने पत्रकारों से कहा कि मौलाना मुहम्मद अली जौहर भी गो हत्या के पक्ष में नहीं थे। हमारा चरित्र यह रहा है कि हमारे हिन्दू भाइयों की आस्था है, इसलिए उसका एहतराम होना चाहिए। हमेशा यह एहतराम किया गया, लेकिन अब हालात यह हैं कि गाय को पालने में भी डर लगता है। स्वामी अधोक्षाजानंद ने उपहार में गाय दी थी, जो हमने वापस कर दी। हिन्दू भाइयों की गाय में आस्था और पूजा करने के चलते हमें एहतराम करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: तीन तलाक देने वालों पर दंड़ित करे और जुर्माना लगाए सरकार : चिश्ती