Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पद छिनने के बाद कैबिनेट मंत्री शिवपाल का इस्तीफा आज संभव

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2016 11:49 AM (IST)

    मंत्रीपद छिनने के बाद शिवपाल के निकटस्थ सूत्रों ने बताया कि वह अपमान सहन नहीं कर पाए और इस्तीफा दे देंगे। शिवपाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में अखिलेश के सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से सभी महत्वपूर्ण विभाग छीनकर उनकी नाराजगी बढ़ा दी है। सपा के अति महत्वपूर्ण सूत्रों का कहना है कि वह इस अपमान को सहन नहीं कर पाए हैं और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। अब वह संगठन के लिए काम करेंगे। समूचे घटनाक्रम के बाद शिवपाल ने कहा कि उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह से बात कर स्पष्ट कह दिया है कि ऐसी स्थिति में अखिलेश के साथ काम करना संभव नहीं होगा।

    मुख्यमंत्री जिसे चाहे मंत्री के रूप में काम लें जिसे चाहे उसे हटाएं

    तीन महत्वपूर्ण घटनाक्रम

    • हटाये गए मुख्य सचिव दीपक सिंघल
    • शिवपाल बनाए गए प्रदेश सपा अध्यक्ष
    • शिवपाल से छिने महत्वपूर्ण विभाग
    उत्तर प्रदेश के अन्य समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

    सिर्फ समाज कल्याण बचा शिवपाल के पास

    उल्लेखनीय है कि सुबह से शुरू बदलते घटनाक्रम के तहत दीपक सिंघल की मुख्य सचिव से छुट्टी और शिवपाल यादव की सपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री ने शिवपाल से सभी महत्वपूर्ण विभाग ले लिए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग मुख्यमंत्री अखिलेश के पास रहेगा। बलराम यादव को सहकारिता विभाग दिया गया। अब बलराम यादव के पास राजस्व और सहकारिता दोनों विभाग होंगे। अवधेश प्रसाद को सिंचाई विभाग का काम सौंपा गया है। शिवपाल के पास सिर्फ समाज कल्याण विभाग रह गया है।

    मुख्यमंत्री अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव से सभी महत्वपूर्ण विभाग छीने

    दरअसल, आज शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपना परिवार की अन्तर्कलह दूर करने का प्रयास माना जा रहा था। मंत्रियों गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह की बर्खास्तगी के साथ ही मुख्य सचिव दीपक सिंघल को अचानक हटाने से यह सवाल उठने लगा था कि चाचा-भतीजा के बीच फिर रार बढ़ने लगी है। दीपक सिंघल और राजकिशोर शिवपाल के करीब माने जाते हैं। वैसे भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मंत्री शिवपाल सिंह यादव के तल्ख रिश्ते समय-समय पर सार्वजनिक होते रहे हैं।