विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टाफ पर आ गया दिल के डॉक्टर का 'दिल', पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 06 May 2016 04:02 PM (IST)

ताजनगरी आगरा में दिल के एक डॉक्टर का दिल अपनी एक स्टॉफ पर आ गया। विवाहित डॉक्टर परसों रात स्टाफ के साथ क्लीनिक में दिल्लगी कर रहे थे, इसी बीच उनकी डॉक्टर पत्नी पहुंच गई और फिर डॉक्टर तथा महिला स्टाफ की काफी जमकर खातिरदारी की।

News Article Hero Image

लखनऊ। ताजनगरी आगरा में दिल के एक डॉक्टर का दिल अपनी एक स्टॉफ पर आ गया। विवाहित डॉक्टर परसों रात स्टाफ के साथ क्लीनिक में दिल्लगी कर रहे थे, इसी बीच उनकी डॉक्टर पत्नी पहुंच गई और फिर डॉक्टर तथा महिला स्टाफ की काफी जमकर खातिरदारी की।

रंगे हाथों पति को पकडऩे पर डॉक्टर पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पहले उसने महिला को धुना और फिर पतिदेव पर जमकर हाथ आजमाया। इसके साथ क्लीनिक में भी तोडफ़ोड़ कर डाली। दिल के डॉक्टर की यह दिल्लगी कल आगरा शहर में बड़ी चर्चा का विषय बना। डॉक्टर भी चटखारों के साथ चर्चे करते रहे। इस तह के मामले में डॉक्टर पहले भी पकड़े जा चुके हैं।

आगरा के दिल्ली गेट पर दिल के डॉक्टर की क्लीनिक है। परसों रात 10 बजे तक डॉक्टर साहब क्लीनिक में थे। सरकारी अस्पताल में तैनात उनकी डॉक्टर पत्नी अचानक ही क्लीनिक पर पहुंच गई। वहां कोई मरीज नहीं था। क्लीनिक के एक चैम्बर का गेट अटका हुआ था, जबकि सुरक्षाकर्मी बाहर खड़ा था। वह कुछ कह पाता उससे पहले डॉक्टर मैडम धड़धड़ाते हुए अंदर दाखिल हो गई। इसके बाद चीखपुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मैडम ने महिला स्टाफ को जितनी खरी खोटी सुनाईं, उतने ही हाथ भी चलाए। शोर सुनकर सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गये, लेकिन वह मैडम के तेवर के आगे कुछ नहीं कर सके। महिला डॉक्टर अपनी गाड़ी से बेसबॉल का डंडा ले आईं और क्लीनिक के शीशे चकनाचूर कर डाले। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। डॉक्टर सिर झुकाए बैठे रहे और उनकी पत्नी वहां मनमानी करती रहीं। इससे पहले भी यह डॉक्टर एक हॉस्पिटल में पकड़े गए थे, उस समय भी हंगामा हुआ था। उससे पहले अपने घर में ही उनकी पत्नी ने डॉक्टर को पकड़ लिया था। उस समय कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने समझौता कराया था।