यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लखनऊ में व्यापारियों की अय्याशी पार्टी में जमकर अश्लीलता
तहजीब व अदब के शहर लखनऊ में कल रात ट्रांस गोमती क्षेत्र के एक होटल में अय्याशी की पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में बाहर से लड़कियों को बुलाया गया था। शराब व शबाब के दौर में जमकर फायरिंग भी की गई।

लखनऊ। तहजीब व अदब के शहर लखनऊ में कल रात ट्रांस गोमती क्षेत्र के एक होटल में अय्याशी की पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में बाहर से लड़कियों को बुलाया गया था। शराब व शबाब के दौर में जमकर फायरिंग भी की गई।
लखनऊ के ट्रांस गोमती इलाके के एक रिसार्ट में कल देर रात अय्याशी की पार्टी आयोजित की गई। लखनऊ के 20 नामचीन व्यापारियों ने इस पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में लखनऊ शहर के बाहर से दो दर्जन लड़कियों को बुलाया गया था। शराब की नदियां बहने के साथ ही इस पार्टी में अश्लीलता ने भी हद पार कर दी। व्यापारियों के साथ नशे में धुत इन लड़कियों ने लखनऊ की आबो-हवा को दूषित कर दिया। नामचीन 20 व्यापरियों में कई होटल व प्रतिष्ठानों के मालिक भी शामिल थे। फैजाबाद रोड पर एक रिजार्ट में आयोजित इस पार्टी में धुत व्यापारियों के साथ लड़कियों ने भी असलहों पर हाथ आजमाया। इन लोगों ने जमकर हवाई फायरिंग की।

