विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनेलाल की जयंती कल, कृष्णा पटेल के साथ मंच साझा करेंगे अमित शाह

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 01 Jul 2016 03:18 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 03:42 PM (IST)

भाजपा की सहयोगी अपना दल दो जुलाई को संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती वाराणसी में जन स्वाभिमान रैली के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा के सहयोगी अपना दल ने दो जुलाई को संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर वाराणसी के रोहनियां में जन स्वाभिमान रैली आयोजित की है। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। सोनेलाल की स्मृति के जरिए भाजपा कुर्मी समाज पर डोरे डालेगी। यह सिलसिला पहले से ही चल रहा है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश की राजनीति के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

बूथ सम्मेलनों, रैलियों, जन संपर्क और विविध आयोजनों के जरिए भाजपा जातीय संतुलन साध रही है। पिछड़ों को साधने में भाजपा की खास नजर कुर्मी समाज पर है। इसीलिए अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल की जनस्वाभिमान रैली में शामिल होकर अमित शाह कुर्मी समाज से अपनी करीबी जाहिर करेंगे। हालांकि इसी दिन इलाहाबाद में अपना दल की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पटेल भी एक बड़ा आयोजन कर रही हैं।

मां-बेटी की लड़ाई में अपना दल में दो फाड़ हो गया है। दिलचस्प यह कि डॉ. कृष्णा पटेल के साथ खड़े अपना दल के सांसद और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने भी दो जुलाई को ही लखनऊ के चारबाग स्थित रविन्द्रालय में क्षत्रिय सम्मेलन आयोजित किया है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

कुंवर हरिवंश भी भाजपा के पक्ष में खड़े हैं। कृष्णा पटेल और हरिवंश के आयोजन में अभी भाजपा के किसी बड़े नेता का जाना तय नहीं है। उत्तर प्रदेश में अमित शाह का लगातार कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार को बताया कि एक जुलाई को अमित शाह बस्ती में गोरखपुर क्षेत्र और दो जुलाई को जौनपुर में वाराणसी क्षेत्र के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल की भी मौजूदगी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।