विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में युवती के साथ कार में मौज-मस्ती करते तीन गिरफ्तार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Thu, 21 Jan 2016 01:50 PM (IST)

ताज नगरी आगरा में कल रात कार में युवती के साथ मौज-मस्ती करते तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। इसके बाद युवती के माफी मांगने पर इन सभी को रिहा कर दिया गया।

News Article Hero Image

लखनऊ। ताज नगरी आगरा में कल रात कार में युवती के साथ मौज-मस्ती करते तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। इसके बाद युवती के माफी मांगने पर इन सभी को रिहा कर दिया गया।

आगरा के संजय प्लेस क्षेत्र के वृंदावन टावर के पास खड़ी कार में कल रात तीन युवक एक युवती के साथ मौज-मस्ती कर रहे थे। कार से पास से गुजर रहे लोगों ने जब कार को काफी तेज गति से हिलते देखा तो यह लोग घबरा गये। इसके बाद यह कई लोगों के साथ कार के पास आ गये। जब इन लोगों ने कार में झांककर देखा तो यह लोग दंग रह गये। एक युवती के साथ तीन युवक बेहद आपत्तिजनक स्थिति में थे। इन लोगों ने हंगामा करने के बाद कार को खोला। थाना हरि पर्वत क्षेत्र में कार में रंगरेलियां मनाते पकड़े गये तीन युवक के साथ युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद इन सभी के माफी मांगने तथा आगे से यह कृत्य न करने के आश्वासन पर पुलिस ने इन सभी को छोड़ दिया।