विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलितों का सपा में उत्पीड़न, बसपा में उपयोग और भाजपा में उत्थानः अमित

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2016 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2016 09:49 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित ने कहा कि बसपा दलितों का उपयोग और सपा उत्पीड़न कर रही है। दलितों का उत्थान केवल भाजपा की सरकार में है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित ने कहा कि बसपा दलितों का उपयोग और सपा उत्पीड़न कर रही है। दलितों का उत्थान केवल भाजपा की सरकार में है। आज लखनऊ में दलित सम्मेलन में अमित शाह ने भाजपा को दलितों का सच्चा हितैषी बताया और कहा कि भाजपा ने गरीबों के लिए बैंक के दरवाजे खोल दिए। एक लाख रुपए तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। भाजपा सरकार में बैंक लोन से सवा लाख दलितों को रोजगार मिला। मोदी सरकार दलितों-पिछड़ों और गरीबों की सरकार है। जनधन से करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खुले है। दलितों का उत्थान सिर्फ भाजपा सरकार में ही है। उन्होंने कहा कि यूपी की 73 सीटे जिताने में दलितों का बड़ा योगदान रहा है। दलितों का बहुत बड़ा समूह बीजेपी के साथ है। यूपी की सभी आरक्षित सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने सपा-बसपा पर निशाना साधा और कहा कि सपा जब-जब सरकार में आई दलितों का दमन किया गया और बसपा ने दलितों का सिर्फ उपयोग किया। यूपी में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। यूपी में सपा से भाजपा का सीधा मुकाबला होगा। शाह दलितों में पैठ बनाने की मुहिम के तहत आज राजधानी में दलित सम्मेलन के शिरकत कर रहे है। सम्मेलन को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य दलितों से मुखातिब रहे।

मथुरा कांड शर्मनाक शिवपाल इस्तीफा दें : शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मथुरा की घटना शर्मनाक है। इसने यूपी को पूरे देश में बदनाम करने का काम किया है। इस मामले में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कानपुर और बुंदेलखंड के बूथ प्रमुख महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि कभी आपने सोचा भी नहीं होगा कि दिनदहाड़े एसपी और एसओ को मार दिया जाए। लखनऊ सचिवालय में बैठकर मंत्री उनका संरक्षण कर रहे थे। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर उनमें नैतिकता है तो वह तुरंत शिवपाल से इस्तीफा लें। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि अखिलेश जी, चाचा भतीजे का रिश्ता रखना है तो जनता से कह दीजिए कि अब उससे कोई रिश्ता नहीं है। शाह ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर एक साथ टिप्पणी करते हुए कहा कि ये मोदी सरकार के दो साल का हिसाब मांग रहे हैं। अरे भाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दो साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के घोटाले गिनाते हुए कहा कि आकाश, जमीन ही नहीं पाताल तक में 12 लाख करोड़ रुपये खाने का काम कांग्र्रेस, सपा और बसपा ने मिलकर किया है।

सपा पर वादाखिलाफी के आरोप

भाजपा नेता शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जिस भी देश में जाते हैं वहां हजारों लाखों लोग उनके स्वागत को उमड़ पड़ते हैं। ऐसा कर वह नरेंद्र मोदी या भाजपा का नहीं बल्कि सवा सौ अरब जनता का स्वागत करते हैं, वह यूपी का स्वागत करते हैं क्योंकि मोदी जी यूपी से सांसद हैं। उन्होंने केंद्र की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि गांवों में बिजली पहुंचने लगी है। केंद्र ने 2700 करोड़ रुपये सूखा व बाढ़ राहत के लिए भेजा किंतु जनता तक नहीं पहुंचा। सपा सरकार के घोषणा पत्र की याद दिलाते हुए कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि लैपटॉप एक ही जाति, समुदाय के लोगों को दिया। उन्होंने यूपी का महत्व बताया कि जब यूपी से समर्थन मिलेगा तभी नरेंद्र मोदी देश का विकास सही तरीके से कर सकेंगे। सपा की गुंडागर्दी और बसपा के भ्रष्टाचार से यूपी की जनता त्रस्त है। इससे पहले उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने किया। मंच पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, यूपी बूथ गठन प्रभारी जेपीएस राठौर रहे। शाह ने चुटकी लेते हुए कांग्र्रेस उपाध्यक्ष को राहुल बाबा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा बताया। कहा कि कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर सवाल करते हैं। मोदी तो देश का मान बढ़ा रहे हैं किंतु मौनी बाबा तो विदेश में लिखा हुआ कागज पढ़ते थे, वह मलेशिया का भाषण थाईलैंड और थाईलैंड का मलेशिया में पढ़ते थे। उनके विदेश जाने और आने का पता ही नहीं लगता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।