Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओवैसी की एएमयू में दस्तक, कोर्ट मेंबर को प्रदेश प्रवक्ता बनाने की तैयारी

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Tue, 04 Aug 2015 10:13 PM (IST)

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लमीन (एमआइएम) के प्रमुख असदुदीन ओवैसी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में राजनीतिक इंट्री कर ली है। बड़ी संख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लमीन (एमआइएम) के प्रमुख असदुदीन ओवैसी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में राजनीतिक इंट्री कर ली है। बड़ी संख्या में छात्रों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। एक कोर्ट मेंबर को प्रदेश प्रवक्ता की कमान देने की तैयारी भी है। एएमयू में एमआइएम की इंट्री कुछ दलों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

    उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। एमआइएम भी शिद्दत के साथ इसकी तैयारियों में जुटी है। यूपी में अब तक साढ़े सात लाख से अधिक सदस्य बनाने का दावा किया जा रहा है। पार्टी ने प्रदेश चुनाव में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके लिए पांच सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव आयोग को भेजी है। इन पांच नामों में एएमयू कोर्ट मेंबर अदील अल्वी का नाम भी है। अदील एएमयू में शोध छात्र हैं और आजमगढ़ के रहने वाले हैं। बकौल अदील, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली उन्हें जल्द ही प्रदेश प्रवक्ता की कमान देने जा रहे हैं। असदुदीन ओवैसी ने भी सहमति दी है। एमआइएम प्रदेश के 44 जिलों में काम कर रही है। अदील का कहना है कि आजादी के बाद से मुसलमान अपने हक से वंचित हैं। सपा, बसपा व कांग्रेस ने मुसलमानों का कुछ भी भला नहीं किया। मुस्लिमों को सपा ने सबसे ज्यादा धोखा दिया है। न्यायिक परीक्षा में पहले 40 नंबर का पेपर उर्दू का होता था। सपा ने इसे खत्म कर दिया। अदील ने आरोप लगाया कि उनके पास खुफिया एजेंसी से फोन आ रहे हैं। पार्टी में शामिल न होने के लिए भयभीत किया जा रहा है, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोक सकता।