Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजधानी लखनऊ में राज्यकर्मियों की हड़ताल का मिलाजुला असर

    By Edited By:
    Updated: Tue, 12 Nov 2013 07:00 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, लखनऊ : राज्य कर्मचारी अधिकार संघ के आह्वान पर पहले दिन मंगलवार क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। राज्य कर्मचारी अधिकार संघ के आह्वान पर पहले दिन मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कई सरकारी कार्यालयों में जहां कामकाज पूरी तरह ठप रहा वहीं कुछ में आंशिक कामकाज हुआ। कई जगह कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। राज्य कर्मचारी अधिकार संघ के समर्थन में धीरे-धीरे कई अन्य संगठन सामने आने लगे है। इनमें इंजीनियर संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ, राजकीय नर्सेज आदि प्रमुख है।

    सरकारी अस्पतालों में हड़ताल का व्यापक असर दिखा। लैब टेक्नीशियनों के हड़ताल में शामिल होने के कारण मरीज सुबह से अस्पताल की पैथोलॉजी में लाइन लगाए खडे़ थे लेकिन लैब टेक्नीशियनों ने हड़ताल की जानकारी देते हुए जांच करने से मना कर दिया। जवाहर भवन व इंदिरा भवन स्थित सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहा।

    बाराबंकी में राज्य कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर सभाएं भी की। जिला चिकित्सालय में हड़ताल का असर दिखा। सीतापुर में राज्यकर्मियों की हड़ताल में करीब 20 हजार कर्मचारी शामिल रहे। अंबेडकरनगर में विकास भवन, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन कार्यालय में हड़ताल का व्यापक असर देखा गया।

    बलरामपुर में हड़ताल के पहले दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। विकास भवन, सिंचाई विभाग, लेखपाल संघ, जिला कोषागार आदि पूरी तरह बंद रहा।

    बहराइच में राज्य कर्मचारी अधिकार मंच, डिप्लोमा इंजीनियर संघ सहित अन्य कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर लामबंद होकर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। श्रावस्ती में कलेक्ट्रेट, तहसील, बिजली, बीएसए, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अलावा ब्लॉक कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। गोंडा में कर्मचारियों ने मंडल मुख्यालय पर सभा कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। मंडलायुक्त डॉ. अशोक कुमार वर्मा को मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सौंपा। फैजाबाद में तहसीलों, जिला अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों में हड़ताल के कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

    खबरें और भी

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर