विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समाजवादी कुनबे की कलह से उत्तर प्रदेश की जनता बेहाल : मायावती

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 18 Aug 2016 09:22 PM (IST)

वसपा नेता मायावती ने आरोप लगाया कि अधिकारी समाजवादियों के पारिवारिक कलह के शिकार बन रहे है जनता के भी और बुरे दिन आते दिख रहे हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के कुनबे में जारी पारिवारिक कलह पर निशाना साधते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश के हालात और ज्यादा बिगडऩे की आशंका व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक कलह के पहले शिकार अधिकारी बन रहे है, जनता के भी और बुरे दिन आते दिख रहे है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आज एक बयान में मायावती ने मुलायम परिवार में कलह के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि मीडिया में आए दिन की खबरों को देखकर लगता है कि कानून व्यवस्था संभालने में समाजवादी नाकाम सिद्ध हो चुके है। कुनबे की लड़ाई सड़क पर आने के बाद हालात और ज्यादा बिगड़ते जाएंगे और इसका नुकसान प्रदेश की 22 करोड़ जनता को झेलना पड़ रहा है। सपा कुनबा वर्षों से कलह से ग्रस्त था परंतु अब चुनाव नजदीक आते ही हालात बेकाबू होते जा रहे है। इससे प्रदेश में आने वाले दिनों में और अधिक अव्यवस्था फैलेगी।

मायावती ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए विधानसभा आम चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाएं।उनका कहना है कि जनवरी फरवरी माह में चुनाव कार्यक्रम जल्द फाइनल करना होगा क्योंकि प्रदेश को घोर अव्यवस्था से बचाने के लिए इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। बसपा प्रमुख ने सपा सरकार के अलावा केंद्र को भी आड़े हाथ लिया।

उनका कहना था कि प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने के कारण केंद्र सरकार को संवैधानिक प्राविधानों के अंतर्गत राष्ट्रपति शासन लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन भाजपा अपनी नाजुक स्थिति के कारण ऐसा नहीं कर पा रही है। इसका नुकसान आमजनता को ही भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने समय रहते हुए फैसला नहीं लिया तो निष्पक्ष चुनाव कराना संभव न होगा। प्रदेश में असामाजिक तत्व दिनोदिन हावी होते जा रहे है।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।