Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लखनऊ से 11 को बहराइच जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2016 04:09 PM (IST)

    बहराइच जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लैंड करेंगे। इसके बाद वह तीन हेलीकाप्टर के बेड़े के साथ बहराइच जा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को बहराइच जाने के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लैंड करेंगे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट,अमौसी में उनका एयरफोर्स का विमान लैंड करेगा। इसके बाद वह तीन हेलीकाप्टर के बेड़े के साथ बहराइच जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसभा को संबोधित करना है। इसके बाद फिर वह बहराइच के लखनऊ लौटेंगे और देश की राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

    बहराइच में 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विश्वरिया के महाराजा सुहेलदेव स्थल ग्राम बिसवरिया में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का हेलीकाप्टर 1.55 बजे बहराइच हेलीपैड पर पहुंचेगा। प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद दोपहर दो से तीन बजे तक उनका परिवर्तन रैली में शामिल होने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री अपराह्न 3.10 बजे हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के मुरीद मुस्लिम किसानों ने रैली के लिए कटवा दी फसल

    तीसरी बार आएंगे बहराइच

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को तीसरी बार बहराइच आएंगे। परिवर्तन रैली से पहले वह दो बार बहराइच आए थे। दोनों बार का दौरा उनके लिए शुभ फल देने वाला था। इत्तेफाक है कि यह बहराइच यात्रा से जुड़ा कोई मिशन, लेकिन जब भी मोदी बहराइच दौरे पर आए तो चंद दिनो के भीतर ही उनकी सियासी प्रोफाइल में चार चांद जरूर लगा। वाकया चाहे उनके गुजरात में सीएम बनने का हो या 2014 में पीएम बनने का। अब कयास लग रही यूपी के चुनाव पर है।

    देखें तस्वीरें : कुशीनगर की रैली में पीएम मोदी के डिफरेंट मूड्स

    सुरक्षा को लेकर खंगाले गए होटल और मॉल

    बहराइच में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर कल देर शाम से रात तक पुलिस ने शहर के होटल, मॉल, रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी ली। सीओ सिटी विजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डिगिहा तिराहा स्थित वी मार्ट का औचक निरीक्षण किया। यहां मिले खरीदारों से पूछताछ के बाद तलाशी ली। यहां से पुलिस दल रेलवे स्टेशन पहुंचा। यात्रियों से पूछताछ के बाद तलाशी हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव की तैयारी में भाजपा, बड़े चेहरों के साथ रवाना हुए 200 परिवर्तन संदेश रथ

    मुख्य बाजार में खड़े वाहनों की डिग्गियों और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों के बीच तलाशी हुई। रोडवेज बस यात्रियों व लाज में रुकने वाले लोगों से पूछताछ और उनके पहचान पत्र देखे गए। सीओ ने बताया कि पीएम की रैली की सुरक्षा के मद्देनजर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।