विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्च ऑपरेशन में गई बुलंदशहर पुलिस की रायफल ग्रामीणों ने लूटी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sun, 19 Jun 2016 04:15 PM (IST)

बुलंदशहर के चंदौक गांव में कल रात गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और कांस्टेबल को घायन कर उसकी सरकारी रायफल लूट ली।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में लगभग रोज पुलिस के इकबाल को चुनौती मिल रही है। प्रदेश की पुलिस जगह-जगह पर पिट रही है।अब ताजा मामला कल रात का है। बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चंदौक में कल देर रात प्रेमी युगल की तलाश में जहांगीराबाद ग्वारहवां मील पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल कांति प्रसाद व कांस्टेबल अशोक कुमार के साथ सिकन्द्राबाद पुलिस ने दबिश देकर प्रेमी के बहन और बहनोई को जबरदस्ती कार में डाल लिया। पुलिस के इस कृत्य से गांव के लोग काफी नाराज हो गये। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। जिससे ग्यारहवां मील पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल कांति प्रसाद को गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसकी सरकारी राइफल लूटकर फरार हो गए। सिकन्द्राबाद पुलिस भी सिपाही को घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ चली गयी। घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम ने मौके पर घायल सिपाही को जहांगीराबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर गांव में राइफल तलाश करने के लिए सर्च अभियान चला रखा है।

इसे भी पढ़ें-फर्रुखाबाद, इलाहाबाद और बाराबंकी में पुलिस पर हमले, पिस्टल छीनी