विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाती को मायावती से जान का खतरा, पुलिस ने मुहैया करायी सुरक्षा

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Sat, 23 Jul 2016 02:35 PM (IST)

दयाशंकर की पत्नी स्वाती सिंह ने कल मीडिया से कहा था कि मायावती से उन्हें जान का खतरा है। जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की गयी है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश ने आज सुबह बताया कि भाजपा से निष्कासित नेता दया शंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह को सुरक्षा प्रदान कर दी गयी है। दयाशंकर की पत्नी स्वाती सिंह ने कल मीडिया से कहा था कि मायावती से उन्हें जान का खतरा है। जिसके बाद उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गयी है। स्वाती ने मांग की है कि मायावती के ऊपर पास्को एक्ट लगाया जाये ।

दयाशंकर की बेटी और मां के साथ आयी भाजपा,विशाल प्रदर्शन आज

स्वाती ने कहा था कि मायावती को परिवार की महिलाओं को विवाद में खींचने का अधिकार किसने दिया। दयाशंकर की मां व बहन ने यह सवाल भी उठाया कि जब वे राजनीति में नहीं हैं, तो उन्हें क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

...और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'बेटी सताओ पार्टी 'हैशटैग