यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरखपुर में पोस्टर : योगी को बनाया राम और सपा-बसपा-कांग्रेस रावण
उत्तर प्रदेश मेें विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में बैनर व पोस्टर वार चरम पर है। अब गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश मेें विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में बैनर व पोस्टर वार चरम पर है। अब गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने आज सांसद योगी आदित्य नाथ को भगवान राम के रूप में दिखाया है।
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं आज गोरखपुर में सांसद योगी आदित्यनाथ का नया पोस्टर जारी किया है। उनको उत्तर प्रदेश का श्री राम बताया गया है। पोस्टर में योगी को सात मुंह वाले रावण के सामने धनुष-बाण लेकर श्री राम के रूप में युद्ध के लिए तैयार बताते हुए कहा गया है कि वह 2017 में रावण को करेंगे पराजित (पराजित की जगह पराजय लिखा गया है)।
इस पोस्टर में नीचे योगी को उनके 44वें जन्मदिन पर शुभकामना दी गई है। पोस्टर अल्पसंख्यक मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर प्रदर्शित किया। रावण के सात मुंह क्यों बनाए गए हैं के सवाल पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े इरफान अहमद ने बताया कि रावण के सात सिर के रूप में हमने सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जनता दल यू, पीस पार्टी एवं, असदुद़दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम को रखा है। यह सभी उत्तर प्रदेश के विकास एवं शांति के लिए खतरनाक हैं।
उन्होंने कहा कि पोस्टर के जरिये हमने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देने के साथ यह बताने की भी कोशिश की है कि भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इस पोस्टर को लेकर सपा, बसपा एवं कांग्रेस की ओर से कडी प्रतिक्रिया आयी है।
खबरें और भी
सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश यादव ने इसे पोस्टर जारी करने वालों के मानिसक दिवानियेपन का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास करते हैं। पोस्टर बताता है कि भाजपा वैचारिक स्तर पर किस तरह खोखला हो चुकी है। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर ब्रजेश कुमार ने इस पोस्टर को लोकतंत्र का मजाक बताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में हर स्तर पर विफल भाजपा प्रचार के लिए सस्ता रास्ता चुनना चाहती है। पोस्टर उसी का परिचायक है। जनता उसकी असलियत जानती है। कांग्रेस नेता इंजीनियर एसएस पांडेय ने सस्ता प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ की रणनीति बताते हुए कहा कि अपना महत्व बढाने के लिए वह इस तरह का तरीका अपनाते हैं। विपक्ष को रावण बताकर खुद राम बन जानेे की कल्पना उन्हीं जैसे नेता कर सकते हैं।ï