विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका जल्द संभालेंगी उत्तर प्रदेश में प्रचार की कमान : शीला दीक्षित

By Ashish MishraEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2016 11:07 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 11:26 AM (IST)

कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा कर रहे पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेसी दिग्गजों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के जल्द प्रचार की कमान संभालने का दावा किया है। मंगलवार को रायबरेली और प्रतापगढ़ पहुंची '27 साल यूपी बेहाल यात्रा के दौरान कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा कर रहे पार्टी के नेता प्रियंका गांधी से प्रचार की कमान संभालने की गुजारिश करेंगे।

कांग्रेस का चुनावी रथ उत्तर प्रदेश में खोजेगा टिकट के दावेदार

प्रदेश के चुनाव प्रचार प्रभारी सांसद डॉ. संजय सिंह ने रायबरेली में कहा कि राजनीति से कई साल दूर रहने वाली सोनिया गांधी ने वक्त आने पर कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा किया। ठीक वैसे ही प्रियंका गांधी भी यूपी की बदहाली दूर करने के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। पूूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने यूपी को सुधारने के लिए ही शीला दीक्षित को वापस यूपी बुलाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा का मखौल उड़ाने वालों की नींद उड़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर त्रिपुला चौराहे के निकट सपा युवजन सभा ने यात्रा का विरोध कर कांग्रेस व सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उग्र हो गए। बुद्धिजीवियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।

पूर्वांचल की बदहाली के लिए सपा और भाजपा सरकारें जिम्मेदार

वहीं, शीला दीक्षित ने मंगलवार देर शाम प्रतापगढ़ में कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर सिर्फ कांग्रेस ही ले जा सकती है, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। गैर कांग्रेसी सरकारों में विकास ठप हो गया है। 27 साल यूपी बेहाल यात्रा दूसरे चरण में लालगंज पहुंची थी। इंदिरा चौक पर आयोजित जनसभा में शीला ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र देश की ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सभी विचारधाराओं, धर्मों व मजहबों को प्रतिनिधित्व देते हुए विकास के लिए ङ्क्षचतित रहती है। उन्होंने भाजपा पर देश में कट्टरता व नफरत फैलाने, सपा तथा बसपा पर क्षेत्रवाद, जातिवाद तथा गुंडाराज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

सिर्फ कांग्रेस की ही नीति तथा नीयत अच्छी : राज बब्बर

डा. संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत कमजोर दिख रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव गरीबों के विकास को प्राथमिकता दी। इलाहाबाद की सीमा में यात्रा रात 10 बजे तक नहीं पहुंची थी। जिले की सीमा पर कांग्रेसी इसका इंतजार कर रहे थे। रात 12 बजे तक यात्रा के इलाहाबाद की सीमा में पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को यहां यात्रा निकलेगी। बाढ़ पीडि़तों के बीच कांग्रेसी राहत सामग्री भी बांटेंगे। फिर यात्रा अगले पड़ाव पर कौशांबी रवाना हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।